बिलासपुर। लालखदान क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने बीती रात एक आरक्षक पर पिस्टल तान दी. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में पदस्थ आरक्षक अपने दोस्त को कार में छोड़ने के लिए बिलासपुर आया था. इसी दौरान शराब के नशे में रंजन गर्ग आकर आरक्षक के पास पिस्टल लहराने लगा. मामले में आरक्षक ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस रंजन गर्ग की तलाश में जुट गई है.
