महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं मंजिल पर मौजूद एक घर में मां 4 साल की बच्ची के साथ बाहर जाने की तैयारी ही कर रही थी कि, कुछ ही पल में बच्ची खिड़की से बाहर पलट गई। मां ने 12वीं मंजिल से झांककर देखा तो वो समझ चुकी थी कि अब उसकी बच्ची जिंदा नहीं बची होगी। चिख चिख कर मां ने सभी को बुलाया लेकिन कुछ ही पल में सब खत्म हो गया और मां की दुनिया उजड़ गई।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, बच्ची अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के घर आई थी. जब दोनों लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी मां ने बच्ची को कुछ देर के लिए खिड़की के पास रखे शू-रैक पर बैठा दिया और खुद किसी अन्य काम में व्यस्त हो गई. इस दौरान बच्ची थोड़ी हिली और खुली खिड़की से नीचे गिर गई. दुर्भाग्यवश, खिड़की में सुरक्षा ग्रिल नहीं लगी थी, जिससे बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे जा गिरी. गिरते ही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मृत्यु (Accidental Death) का केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
