रायपुर। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले डॉ. हजारिका को उप राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हजारिका के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
