छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की मौत हो गई। हादसा सत्य साईं अस्पताल के पास हुआ, जब निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार था। तेज रफ्तार में बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे निखिल 40 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 4–5 बजे के बीच हुआ। निखिल समेत चार युवक बाइक पर सवार होकर सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज थी और हेलमेट भी नहीं पहना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, *“वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।

