अगर आप अब भी पुराने goo.gl शॉर्ट लिंक का इस्तेमाल करते हैं, तो अब समय है सतर्क हो जाने का। Google ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि उसकी URL Shortener सेवा 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसका मतलब है कि उस दिन के बाद कोई भी goo.gl लिंक ओपन नहीं होगा और यूजर्स को सिर्फ 404 Error पेज नजर आएगा।
❖ क्या थी Google URL Shortener सेवा?
यह एक लोकप्रिय टूल था, जिसे Google ने URL को छोटा करने के लिए शुरू किया था। इससे लंबी वेबसाइट लिंक को छोटा करके सोशल मीडिया, ईमेल या SMS पर शेयर करना आसान हो जाता था। हालांकि, Google ने 2018 में इसकी बंदी की घोषणा कर दी थी और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
❖ क्यों बंद हो रही है सर्विस?
Google का कहना है कि पिछले कुछ सालों में goo.gl लिंक पर एक्टिविटी बेहद कम हो गई है। जून 2024 के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 99% लिंक पर कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई। इसके बाद Google ने इसे Firebase Dynamic Links (FDL) से बदल दिया है, जो ज्यादा स्मार्ट और ऐप-फ्रेंडली URL शॉर्टनर है।
❖ 25 अगस्त के बाद क्या होगा?
-
कोई भी goo.gl लिंक वर्क नहीं करेगा
-
यूजर्स को मिलेगा 404 Not Found Error
-
पुराने लिंक बिलकुल बेकार हो जाएंगे, उन्हें अपडेट करना जरूरी होगा
❖ किन लिंक को मिलेगा एक्सेप्शन?
Google ने स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष सेवाओं जैसे Google Maps की लोकेशन शेयरिंग में इस्तेमाल होने वाले goo.gl लिंक इस नियम से बाहर होंगे। ये लिंक 25 अगस्त के बाद भी काम करते रहेंगे।
