रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि जियो का IPO वर्ष 2026 की पहली छमाही तक बाजार में आ जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारत की प्रगति, जियो की उपलब्धियों और कंपनी के भविष्य के विजन पर विस्तार से चर्चा की।
मुकेश अंबानी के मुख्य संदेश
-
भारत दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी सबसे तेजी से बढ़ रही है।
-
भारत को किसी और देश का मॉडल अपनाने की आवश्यकता नहीं, हम ‘इंडिया फर्स्ट मॉडल’ बनाएंगे।
-
डीप-टेक्नोलॉजी और एआई (AI) भारत की सुरक्षा और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे।
-
रिलायंस अपने हर बिज़नेस को AI-नेटिव बना रहा है और ‘वी केयर’ फिलॉसफी पर काम कर रहा है।
एजीएम की बड़ी घोषणाएँ
-
जियो IPO 2026 की पहली छमाही में।
-
नई सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस का अनावरण।
-
गूगल और मेटा के साथ गठजोड़।
-
डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने भारत को कंपनी का “सबसे रोमांचक बाजार” बताया।
जियो – अब डीप-टेक कंपनी : आकाश अंबानी
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी भारत को दुनिया की पहली AI-नेटिव डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की नींव रख रही है।
-
जियो के 50 करोड़ से अधिक ग्राहक।
-
जियो एयरफाइबर दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा।
-
पूरी तकनीक भारत में विकसित।
रिलायंस रिटेल – एक राष्ट्रीय आंदोलन : ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने बताया कि रिलायंस रिटेल अब “एक राष्ट्रीय आंदोलन” बन चुका है।
-
सकल राजस्व 8% बढ़कर ₹3,30,943 करोड़ ($38.7 बिलियन)।
-
EBITDA 8.6% बढ़कर ₹25,094 करोड़ ($2.9 बिलियन)।
ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस : अनंत अंबानी
अनंत अंबानी ने पहली बार AGM में संबोधित किया और कहा कि E&P (अन्वेषण और उत्पादन) व्यवसाय भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला है।
-
देश की प्राकृतिक गैस उत्पादन में 30% योगदान।
-
FY25 में EBITDA ₹21,188 करोड़ ($2.5 बिलियन)।
-
KG-D6 उत्पादन 4% बढ़कर 28 MMSCMD गैस।
-
अगले वित्त वर्ष में नए कुएं जोड़ने की योजना।
